आधे घंटे तक सिविल लाइन रोड़ पर खड़े होकर स्वास्थ्य मंत्री ने धरना प्रदर्शन कर रहे एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों से की मुलाकात सोमवार को रायपुर में बड़ी बैठक की जानकारी दी

आधे घंटे तक सिविल लाइन रोड़ पर खड़े होकर स्वास्थ्य मंत्री ने धरना प्रदर्शन कर रहे एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों से की मुलाकात सोमवार को रायपुर में बड़ी बैठक की जानकारी दी

लोकेशन मनेंद्रगढ़

छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित मनेंन्द्रगढ़ जिले में एनएचएम कर्मचारियों का प्रदर्शन चल रहा है अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में भी कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है । रविवार को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एक कार्यक्रम में शामिल होने मनेन्द्रगढ़ पहुँचे कार्यक्रम से वापस लौटते समय उनकी नजर सड़क किनारे खड़े एनएचएम कर्मचारियों पर पड़ी तो सड़क पर गाड़ी रुकवाकर उनसे जाकर मुलाकात की सोमवार को रायपुर में बैठक होने की जानकारी एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के आने की जानकारी मिलने पर हाथों में तिरंगा लेकर इंतजार कर रहे थे मंत्री श्याम बिहारी ने सड़क पर करीब 15 मिनट तक खड़े होकर उनकी मांगों को सुना और उस पर अभी तक की कार्यवाही से अवगत कराया । उन्होंने कर्मचारियों को सोमवार को रायपुर में बैठक होने की जानकारी भी दी और कहा कि जो मांगे पूरी हो सकती थी उसको स्वास्थ्य विभाग ने कर दिया है नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान पर प्रतिक्रिया वहीं रविवार को मनेन्द्रगढ़ पहुँचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान पर कहा है कि कांग्रेस नेता अपने कार्यकर्ताओं को कुछ भी बोल सकते हैं । भाजपा के कार्यकर्ता तो देवतुल्य होते हैं । उन्होंने कहा कि महंत जी वरिष्ठ नेता हैं अगर कहा है तो कुछ बात होगी । कांग्रेस नेता कहते रहते हैं कोई नई बात नहीं है

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai