
कलेक्टर, एसपी ने चुनाव सामग्री वितरण तथा पार्किंग व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अनूपपुर लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत शहडोल 12 (अ.ज.जा.) लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान हेतु मतदान दल शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अनूपपुर से 18 अप्रैल को चुनाव सामग्री लेकर मतदान केन्द्र हेतु प्रस्थान करेंगे। चुनाव सामग्री वितरण की व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष वशिष्ठ तथा पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह पवार द्वारा जायजा लिया गया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पाण्डेय, सहायक कलेक्टर श्री महिपाल सिंह गुर्जर, एसडीओपी अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष वशिष्ठ तथा पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह पवार ने विधानसभावार मतदान दलों को सामग्री वितरण स्थल तथा पार्किंग आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बैरीकेटिंग, प्रवेष मार्ग आदि के संबंध में अमले को दिशानिर्देश दिए गए।











