छिल्पा में भालू के हमले से महुआ बीन रही महिला के सिर में आई चोट से मौत*

*छिल्पा में भालू के हमले से महुआ बीन रही महिला के सिर में आई चोट से मौत*

जिला ब्यूरो अरुण ओटवानी

अनूपपुर जिले के कोतमा वन परिक्षेत्र अंतर्गत छिल्पा गांव के पटेराटोला में निवासी रामकली बैगा पति ननकू बैगा उम्र 38 वर्ष जो शुक्रवार की सुबह अपने पति ननकू बैगा पुत्री साधना बैगा एवं नाती पलक पिता अंकित बैगा के साथ गांव तथा घर के पास मुख्य मार्ग के किनारे स्थित को कोरकोटहाई जंगल में महुआ बीनने गई रही महुआ बीनते समय अचानक एक भालू ने रामकली पर हमला कर दिया जिससे रामकली के सिर में गंभीर चोट आई परिजनों एवं ग्रामीण की मदद से पीड़िता को उपचार हेतु 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया जहां परीक्षण के दौरान ड्यूटी डॉक्टर ने जिला अस्पताल पहुंचने के पूर्व महिला की मृत्यु होने की जानकारी जिला अस्पताल पुलिस चौकी को दी,अस्पताल पुलिस मृतिका के शव का उसके परिजनों की उपस्थिति में पंचनामा की कार्यवाही कर रही हैं।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Buzz4 Ai