जलजीवन मिशन ने की गांव के सड़को का बंटाधार जिला प्रशासन करे कार्यवाही अन्यथा लेनी होगा न्यायालय की शरण

जलजीवन मिशन ने की गांव के सड़को का बंटाधार जिला प्रशासन करे कार्यवाही अन्यथा लेनी होगा न्यायालय की शरण :- भूपेश शर्मा

 

 

अनूपपुर:- प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के तहत अनूपपुर जिले के 428 ग्राम पंचायत में लोग स्वस्थ यंत्र की विभाग द्वारा हर घर नल जल पहुंचाने हेतु जल जीवन मिशन संचालित है इस कार्य में लगे हुए ठेकेदारों और विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य किया जा रहा है घर-घर पाइपलाइन बिछाने के नाम पर लगभग सभी गांव की सड़कों को खोद दिया गया है जिससे सड़के बद से बत्तर हो गई है पूरे भारत देश में भारत सरकार युध्यस्तर पर घर-घर पानी पहुंचाने हेतु संकल्पित है उसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा लगातार इस विषय पर जोर दिया जा रहा है के सबसे महत्वपूर्ण जीवन का अंग या जीवन जीने के लिए पानी की आवश्यकता है वह भी पीने के पानी के लिए जिले के सामाजिक कार्यकर्ता जल जंगल जमीन के विषय पर लगातार गांव-गांव अलख जगाने वाले भूपेश शर्मा ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इन सभी कार्यो की जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्यवाही की जाए अन्यथा हमे न्यायालय की शरण मे जाना होगा अनूपपुर के आसपास जो 5 से 7 किलोमीटर दूरी पर गांव बसे हैं या दुरंचल गांव चाहे डिंडोरी बॉर्डर की बात करें या छत्तीसगढ़ बॉर्डर निम्हा और बेलगांव की बात करें श्री शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि अनूपपुर की पास की ग्राम पंचायत बकेली ग्राम कोदेली जहां पाइप लाइन तो बिछा दी गई पीने के लिए पानी तो नहीं मिला ऊपर से टोला मोहल्ले में चलने में कठिनाई हो रही है सड़क को खोदकर पाइप डाली गई है और किसानों के दरवाजे के सामने या बड़ी में पाइप निकालकर लटका दी गई है लीजिए भैया पीजिए पानी की जगह मस्त धूल उड़ रहा है और तो और अच्छी खासी सीसी रोड बहुत समय के बाद से बहुत मुश्किल के समय में बन पाया उसे भी खोद कर खराब कर दिया श्री शर्मा कहते हुए जिला प्रशासन से अनुरोध कह रहे हैं जो भी इस जिम्मेदारी में हैं प्रशासनिक अधिकारी हैं एवं उनसे जुड़े ठेकेदार हैं इन्हें कठोर से कठोर सजा देनी चाहिए अगर यह कार्रवाई अंत्य शीघ्र नहीं की जाती है तो मजबूर होकर जनहित याचिका लेकर हमें न्यायालय के शरण में जाना होगा क्योंकि पहले बिंदु पीने की पानी जिससे हम वंचित हैं कई कई बार ठेकेदारों से अधिकारियों से बातचीत की गई यह कहते हुए पल्ला झाड़ते हैं बोर सक्सेस नहीं हुआ लेकिन यह कोई उत्तर नहीं है मुझे लगता है कहीं पर आग लगने के पहले केन की पानी की व्यवस्था हमको करनी चाहिए आग लग जाने के बाद कुआं खोदना कितना उचित है यह प्रश्नवाचक चिन्ह है मुख्य रूप से पहले हमें बोर करनी चाहिए पानी सप्लाई के लिए टंकी बनानी चाहिए इसके बाद पाइपलाइन बिछानी चाहिए हमारे अनूपपुर जिले में उल्टा हो रहा है केवल और केवल आसपास के दो चार गांव दूर अंचल के दो चार गांव जिला प्रशासन के अगुवाई में भ्रमण करना चाहिए और इसकी उच्च स्तरीय जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Ai / Market My Stique Ai

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे