एक ऐसा पराठ हर कोई हैरान इंटरनेट विडियो वायरल देखकर घूम जाएगा दिमाग, एक बार देखिए नया एक्सपेरिमेंट
इंटरनेट में वायरल विडियो आज के समय में लोगों ने अच्छे खासे खाने के साथ एक्सपेरिमेंट करने का ठेका ले लिया है। जिसे देखो वह कुछ ना कुछ एक्सपेरिमेंट करता हुआ ही नजर आता है। कोई चाय के साथ एक्सपेरिमेंट करता है तो कोई पकौड़ों के साथ प्रयोग करता है। सोशल मीडिया ऐसे वीडियो से भरा हुआ है। सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं। वीडियो को देखने के बाद लोगों को गुस्सा भी आता है और उसके मुताबिक वो रिएक्ट भी करते हैं। मगर इस बार एक शख्स ने तो हद ही पार कर दी। आइए आपको उसके एक्सपेरिमेंट के बारे में बताते हैं।
डीजल वाला पराठा कभी खाया है?
आपने आज तक कई तरह के पराठे खाए होंगे। आपने कभी तेल वाला तो कभी घी वाला पराठा खाया होगा। मगर क्या आपने कभी डीजल वाला पराठा खाया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स आलू मिक्स पराठे को डीजल से फ्राई कर रहा है। वीडियो बनाने वाले शख्स ने उससे पराठे का नाम भी पूछा जिसके जवाब में उसने बताया कि वह डीजल पराठा बना रहा है। वीडियो में शख्स बड़े कॉन्फिडेंस के साथ यह भी कहता है कि, ‘अगर मजा ना आए खाने में तो रपट लिखाओ थाने में।’











