रेलवे स्टेशन में बीमार मजदूर महिला की मौत, रेलवे पुलिस एवं 108 की संचालक की लापरवाही से हुई मौत, जिला अस्पताल पुलिस ने की कार्रवाही

रेलवे स्टेशन में बीमार मजदूर महिला की मौत, रेलवे पुलिस एवं 108 की संचालक की लापरवाही से हुई मौत, जिला अस्पताल पुलिस ने की कार्रवाही

 

अनूपपुर | गुरुवार की सुबह अनूपपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक महिला मजदूर जो अपने 3 वर्ष की अबोध पुत्री के साथ मजदूरी का काम कर वापस लौटी रही कि अचानक बीमारी के कारण लेटे-लेटे ही मौत हो गई जीआरपी पुलिस एवं 108 एंबुलेंस के भोपाल स्थित संचालक की लापरवाही के कारण महिला मजदूर की जान देर से अस्पताल पहुंचने के कारण हुई वहीं मृतिका की तीन वर्ष की अबोध बालिका विचलित एवं परेशान रही है,जीआरपी पुलिस अनूपपुर का एक छोटा सा भी कर्मचारी मानवता वश महिला मजदूर को देखने तक की फुर्सत नहीं निकाल सका,यात्रियों द्वारा 100 डायल पुलिस को सूचना दिए जाने पर 100 डायल पुलिस एवं आरपीएफ पुलिस तथा सामाजिक कार्यकर्ता के पहुंचने तथा स्टेशन मास्टर एवं जीआरपी अनूपपुर के पुलिस का इंतजार करते-करते थक जाने के बाद तथा 108 एंबुलेंस के भोपाल स्थित संचालक के एंबुलेंस भेजने की जगह आधे घंटे तक विभिन्न तरह की बातें पूछते रहने से अत्यंत विलंब होने के कारण महिला मजदूर की जिला अस्पताल ले जाने पर ड्यूटी डॉक्टर द्वारा परीक्षण के पर पूर्व से मृत होना बताया गया है जिसकी सूचना पर जिला अस्पताल पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई तथा पति की उपस्थिति में मृतिका के शव को जिला प्रशासन एवं सीएमएचओ के सहयोग से शव वाहन से उसके पैतृक गांव डिण्डौरी जिला भेजा गया।

 

घटना के संबंध में बताया गया कि डिंडोरी जिले के गाडासरई थाना अंतर्गत बरगांव निवासी शिवराम मार्को की 28 वर्षीय पत्नी सरोज मार्को अपनी 3 वर्ष उम्र की पुत्री मोनिका के साथ दो माह पहले अपने मायका से किसी के साथ उत्तरप्रदेश के कानपुर के समीप स्थित भर्वा सुमेरपुर नामक स्थान पर मजदूरी का काम करने गई रही जो 15 मई को ट्रेन में जनरल टिकट कटा कर अपनी पुत्री के साथ 16 में की सुबह अनूपपुर स्टेशन में उतरी तथा इस बीच सरोज ने अपने भतीजे को फोन के माध्यम से अनूपपुर आने तथा पति शिवराम मार्को को अनूपपुर स्टेशन भेजने की बात कही इस बीच सरोज की अचानक ज्यादा तबीयत खराब हो जाने पर वह अनूपपुर के प्लेटफार्म क्रमांक एक में आरपीएफ थाना के पास अपनी बच्ची के साथ लेटी रही इसी बीच वह अचेत हो गई कई यात्रियों एवं अन्य के द्वारा स्टेशन मास्टर अनूपपुर,जीआरपी पुलिस अनूपपुर,आरपीएफ पुलिस अनूपपुर को जानकारी देते हुए 108 एम्बुलेंस पर फोन किया किंतु 108 एंबुलेंस संचालक जो भोपाल में स्थित है के द्वारा एंबुलेंस भेजने की जगह सूचना कर्ता से ही विभिन्न तरह की बातें आधे घंटे तक करते रहे वहीं सूचना के बाद भी जीआरपी पुलिस का एक अदना सा कर्मचारी गंभीर रूप से बीमार,अचेत अवस्था में पड़ी महिला को देखने तक की फुर्सत नहीं निकाल सका इस बीच यात्रियों द्वारा हंड्रेड डायल पुलिस को सूचना दिए जाने पर हंड्रेड डायल के आरक्षक कपिल सोलंकी,पायलट मनोज कुमार यादव रेलवे स्टेशन पहुंचकर उनके द्वारा भी स्टेशन मास्टर एवं जीआरपी थाना अनूपपुर को सूचना दी गई किंतु काफी देर बाद भी कोई नहीं आया घटना की जानकारी पर अनूपपुर के समाजसेवी शशिधर अग्रवाल भी मौके पर पहुंचकर हंड्रेड डायल पुलिस,आरपीएफ पुलिस एवं स्टेशन के अधिकारियों,सफाई कर्मचारियों के सहयोग से महिला को 108 एंबुलेंस से पीड़िता को जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया, इस बीच महिला यात्रियों द्वारा अचेत अवस्था में पड़ी महिला मजदूर की अबोध बालिका को अपने पास रखकर उसे बिस्किट एवं अन्य खाने को दिया गया, फोन से मिली जानकारी पर सरोज की पति शिवराम मार्को गांव से बस से चढ़ कर अनूपपुर स्टेशन पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी दी गई जिला चिकि,के ड्यूटी डॉक्टर ने परीक्षण दौरान सरोज की पूर्व में ही मृत्यु हो जाने की जानकारी देते हुए अस्पताल पुलिस को सूचित किया अस्पताल पुलिस द्वारा मृतिका के पति एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा सफाई कर्मचारियों के सहयोग से शव का पंचनामा करते हुए ड्यूटी डॉक्टर कुलदीप सिंह से शव परीक्षण की कार्यवाही करते हुए कार्यवाही प्रारंभ की इस बीच जिला प्रशासन एवं मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी अनूपपुर डॉक्टर अशोक कुमार अवधिया के द्वारा मृतिका महिला मजदूर के शव को जिला चिकित्सालय के शव वाहन से पति के साथ पैतृक गांव डिंडोरी जिले की में भेजा गया।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Buzz4 Ai