कोतवाली पुलिस की लापरवाही से शहर चोरी की वारदात को चोर दे रहे खुलेआम अंजाम
अनूपपुर । कोतवाली थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 09 में 3 महीनो में लगभग 5 चोरियां हो चुकी है, पिछले 24 घंटे पूर्व वार्ड नंबर 09, में रहने वाली स्टाफ नर्स के घर में बीती रात चोरों ने किया हाथ साफ, इस चोरी में चोरों ने घर की अलमारी में रखें लगभग एक तोला सोने की चैन के अलावा चांदी के कुछ अन्य जेवरात और तीन नग मोबाइल की समेत 6000 रुपए नगद चोरी कर ले गए हैं चोर चोरी की घटना के 24 घंटे बाद कोतवाली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय अनूपपुर में पदस्थ स्टाफ नर्स कांता मिंज पति शांतिलाल इक्का उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 9 ने थाने में रिपोर्ट लिखाई है कि बीते 15 मई की रात लगभग 8 बजे वह जिला अस्पताल में आम दिनों की तरह ड्यूटी करने गई हुई थी तब घर में दो बच्चे एवम एक बड़ी बहन घर में मौजूद थी
*खिड़की के ग्रिल को काटकर चोर ने घर में घुस कर चोरी की घटना को दिया अंजाम*
श्री मति कांता मिंज ने बताया कि ओ रात में जिला चिकत्सालयम ड्यूटी पर गई हुई थी। सुबह घर से उनकी बहन का फोन आया कि घर में चोरी हुई है तब पता चला कि मकान के पीछे की खिड़कियों के ग्रिल को काटकर चोर ने घर के अंदर घुस कर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है
*कोतवाली थाना अंतर्गत लगातार हो रही है चोरियां, पुलिस ने चोरों को दी खुली छूट*
कोतवाली अंतर्गत तीन माह में लगभग यह पांचवीं चोरी की घटना को कर अंजाम दे चुके हैं इससे पहले श्रीमती राधा तिवारी के घर से लगभग 7 से 8 लख रुपए की चोरी हुई जिसमें थाना कोतवाली के द्वारा लगभग 15 दिनों के बाद फिर दर्ज की गई इसी प्रकार हरिश्चंद्र अग्रवाल के दुकान से लगभग लाखों रुपए की चोरी की गई किंतु कोतवाली पुलिस के द्वारा अब तक चोरों का कोई भी सुराग नहीं लग पाया गया है,











