शासकीय सेवा से सेवा निवृत्त होना हमारे जीवन का नया अध्याय

शासकीय सेवा से सेवा निवृत्त होना हमारे जीवन का नया अध्याय – एच. एस. धुर्वे

अनूपपुर।शासकीय सेवा से सेवा निवृत्त होना हमारे जीवन का नया अध्याय आरंभ होने के समान है। हमें शासन की सेवा ईमानदारी पूर्वक करना चाहिए। ये उद्धरण श्री एच. एस. धुर्वे, कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, अनूपपुर में लगभग क्रमशः 38 एवं 35 वर्षों से अधिक की शासकीय सेवा के पश्चात् दो हैंडपम्प तकनीशियन श्री महेंद्र सिंह पटेल एवं श्री रमेश साकेत के सम्मान में बिदाई समारोह में व्यक्त किये। श्री धुर्वे ने दोनों कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक शासकीय सेवक को इसका पालन करना चाहिए।
कार्यक्रम में विभाग के उपयंत्री- श्री दीपक साहू, नीलिमा सिंह, सहायक यंत्री- श्री विशाल गेड़ाम, सेवा निवृत्त कर्मचारियों के परिवार के साथ पी. एम. यू. टीम एवं अन्य सभी अधिकारी, कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Buzz4 Ai

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे