पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के ग्राम धरहरकला स्थित पुरातात्विक, संरक्षित स्मारक का सहायक कलेक्टर ने निरीक्षण कर लिया जायजा 

 

अनूपपुर जिला मुख्यालय से 38 किलो मीटर दूर अमरकंटक मार्ग पर पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम धरहरकला स्थित राज्य पुरातत्व संरक्षित स्मारक प्राचीन शिवमंदिर एवं स्वयंभू गणेश मंदिर का भ्रमण कर जिला पुरातत्व, पर्यटन, संस्कृति परिषद अनूपपुर के नोडल अधिकारी एवं सहायक कलेक्टर श्री महिपाल सिंह गुर्जर ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धरहरकला स्थित पर्यटन स्थल पर आवश्यक पुर्नविकास कार्यों के संबंध में मौका मुआयना किया।

 

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देश पर पर्यटन महत्व के स्थानों का चिन्हांकन कर विकास की संभावनाओं को तलाशने की पहल के तहत निरीक्षण की कार्यवाही की गई। पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत धरहरकला स्थित पुरातात्विक, संरक्षित स्मारक प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण परिसर है। जहां पर्यटक भी भ्रमण कर प्राकृतिक सौन्दर्य का अवलोकन करते हैं।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool