कांबिग गस्त के दौरान 04 स्थाई / गिरफ्तारी वारन्ट के फ़रार अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया

थाना रामनगर द्वारा कांबिग गस्त के दौरान 04 स्थाई / गिरफ्तारी वारन्ट के फ़रार अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा दिनांक 30.08.2024 को कांबिग गस्त के दौरान फ़रार स्थाई एवं गिरफ्तारी वारन्टियों की तलाश करने हेतु निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी रामनगर निरीक्षक अमर वर्मा के नेतृत्व में उपनिरी० श्याम लाल मरावी, सउनि उमेश तिवारी, सउनि० धर्मेन्द्र महोबिया, प्रआर० 84 सनत द्विवेदी, प्रआर0 31 निरंजन खलखो, प्रआर० 89 अमित पटेल, प्रआर० 11 हरीश डेहरिया, आर0 547 अनुराग भार्गव, आर0 347 अंशू कुमार, आर0 389 मनोज उपाध्याय, आर0 475 मदन पाटिल, चालक आर0 262 रिन्कू गोले के द्वारा कांबिंग गस्त किया गया l कांबिग गस्त के दौरान वर्ष 2021 के मारपीट के प्रकरण में फरार स्थाई वारन्टी रामावतार चौधरी पिता स्व० राममिलन चौधरी उम्र 55 वर्ष निवासी वार्ड क्रं. 03 काली बस्ती राजनगर, वर्ष 2014 के मारपीट के प्रकरण में फरार स्थाई वारन्टी व वर्ष 2018 के एक्सीडेन्ट के प्रकरण में फरार वारन्टी छोटेलाल कोल पिता गंगू कोल ,उम्र 45 वर्ष, निवासी विशेषर दफाई राजनगर एवं 2023 के मारपीट के प्रकरण में फरार आरोपी वारन्टी वंशराज चौधरी पिता स्व० सुदर्शन चौधरी उम्र 40 वर्ष, निवासी कटिंग दफाई राजनगर को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय कोतमा में पेश किया गया है।

इस प्रकार थाना रामनगर द्वारा 02 स्थाई वारन्टी एवं 02 गिरफ्तारी वारन्टी कुल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Buzz4 Ai

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे