पुलिस कप्तान के आदेशों की उड़ाई जा रही है धज्जियां जगह-जगह नगर में कबाड़ की दुकान संचालित

पुलिस कप्तान के आदेशों की उड़ाई जा रही है धज्जियां जगह-जगह नगर में कबाड़ की दुकान संचालित 

अनूपपुर / कोतमा – नवागत पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने जिले में हो रहे अपराध के रोकथाम को ध्यान में रखते हुए जिले में संचालित अवैध रूप से कबाड़ दुकान को स्थाई रूप से बंद करने का निर्देश जारी किया था जिसका अमल स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं किए जाने के कारण नगर में खुलेआम अवैध कबाड़ का कारोबार जारी है बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे 43 मार्ग के मुख्य बगल में शुक्ला ढाबा के पास बबलू कबाड़ी द्वारा खुलेआम अवैध रूप से कबाड़ की खरीदी की जा रही है साथ ही अवैध रूप से शराब का भी विक्रय किया जा रहा है जिसकी कई बार पुलिस को शिकायत की गई किंतु करवाई के अभाव में अपराधियों के हौसले बुलंद है वहीं वार्ड क्रमांक सात में संतोष बसोर के द्वारा खुलेआम कबाड़ की खरीदी कर क्षेत्र में चोरों का हौसला बुलंद कर रखें कोयलांचलवासी एवं आदिवासियों ने जिला प्रशासन से अपेक्षा की है कि अवैध रूप से संचालित कबाड दुकानों को तत्काल बंद कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Buzz4 Ai