कांग्रेस संगठन प्रभारी रणविजय सिंह लोचव का उमरिया प्रवास 14 को

कांग्रेस संगठन प्रभारी रणविजय सिंह लोचव का उमरिया प्रवास 14 को

 

 

उमरिया।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सह सचिव तथा प्रदेश व जिला संगठन प्रभारी रणविजय सिंह लोचव आगामी 14 सितंबर को उमरिया आयेंगे। इस मौके पर वे जिला, ब्लाक अध्यक्ष, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया कि श्री लोचव शहडोल से चल कर दोपहर 2 बजे स्थानीय सामुदायिक भवन मे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक मे शामिल होंगे। श्री सिंह ने बताया कि इस अवसर पर 20 सितंबर को आयोजित किसान न्याय यात्रा तथा अन्य गतिविधियों के संबंध मे चर्चा के सांथ कांग्रेसजनो को राष्ट्रीय नेता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जिला, ब्लाक सगठन, मोर्चा-प्रकोष्ठों के समस्त पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से प्रदेश संगठन प्रभारी का आत्मीय स्वागत करने एवं बैठक मे शामिल होने का आग्रह किया गया है।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool