नवगत जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से नगर पालिका अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कक्ष में सौजन्य भेंट कर विभिन्न कार्यों की चर्चा की

नवगत जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से नगर पालिका अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कक्ष में सौजन्य भेंट कर विभिन्न कार्यों की चर्चा की

 

अनिल गुप्ता की रिपोर्ट कोतमा

अनूपपुर / कोतमा- नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अजय सराफ ,अजीत तिर्की अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कोतमा प्रदीप झरिया मुख्य नगर पालिका अधिकारी, मनोज सोनी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोतमा एवं बद्री ताम्रकार वरिष्ठ भाजपा नेता ने 14 सितंबर को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कक्ष में नवागत जिला कलेक्टर हर्षल पंचोली एवं मोती उर रहमान पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर नगर पालिका परिषद द्वारा नगर की चौमुखी विकास के संबंध में अवगत कराया एवं विभिन्न विकास कार्यों की विस्तार पूर्वक चर्चा की गई, जिसमें नगर पालिका परिषद के सभी पाषर्दगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे नगर पालिका अध्यक्ष अजय सराफ ने नगर के विकास को चौमुखी विकास बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के संबंध में चर्चा कर और विकास के रास्ते खोलने की बात कही जिस संबंध में जिला कलेक्टर एवं पुलिस कप्तान ने नगर में जगह-जगह अव्यवस्थित सब्जी दुकान को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से निर्धारित जगह में सब्जी दुकान लगाने के लिए आदेशित किया एवं नगर की पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है साथ ही नगर के विकास के लिए हर संभव कदम से कदम मिलाने की बात कही है।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Buzz4 Ai