बीच रास्ते में माल वाहक खड़ा कर रास्ता कर रहे हैं अवरुद्ध, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कोई कार्रवाई,
अनिल गुप्ता की रिपोर्ट कोतमा
अनूपपुर / कोतमा – नगर के पुराना भारतीय स्टेट बैंक के पीछे एवं जंगल चौकी के मुख्य मार्ग पर आए दिन व्यापारियों द्वारा माल से भरा हुआ ट्रक खड़ा करके सामग्री ऑन लोड कराया जाता है जो की समय का ध्यान नहीं रखते रात दिन वहां वाहन खड़े रहते हैं एवं कई चार पहिया वाहन रोड पर पार्किंग बनकर खड़ा कर रखते हैं जिससे आने-जाने वालों को काफी परेशानी होती है कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है जिसको लेकर नागरिकों ने कई बार स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया है किंतु सार्थक कार्रवाई न होने के कारण लगातार बीच रास्ते पर माल वाहन खड़ा कर रास्ता अवरुद्ध कर रखे हैं जिस कारण में स्कूल के बच्चों से भर बस काफी दूर खड़ा करके बच्चों को आना जाना पड़ता है जिस संबंध में नागरिकों ने ठोस कार्यवाही की स्थानीय पुलिस से मांग की है











