बलात्कार के दो फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

बलात्कार के दो फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

अनिल गुप्ता की रिपोर्ट कोतमा

अनूपपुर / कोतमा-आवेदक के द्वारा 3 दिसंबर 2022 को थाना में जाकर रिपोर्ट किया कि नाबालिक बच्ची उम्र 15 साल घर से बिना बताए कहीं चली गई है, हो सकता है किसी ने बच्ची का अपहरण कर ले गया हो रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 644/22 धारा 363 आईपीसी का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया/ दौरान विवेचना पीड़िता को 07 दिसंबर 22 को दस्तयाब कर पीड़िता नाबालिक से पूछताछ किया गया जो बताई की अमरकंटक विधि विरुद्ध बालक तोमर अपनी केटीएम मोटरसाइकिल लेकर आया और पीड़िता उम्र 15 साल को बहला फुसला कर अपनी मोटरसाइकिल में पेंड्रा ले गया और पेंड्रा से ट्रेन में बैठा कर इंदौर अपने दोस्त नंदकिशोर उर्फ नंदी पिता मनीलाल चौहान उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 15 जमुना दादर अमरकंटक के इंदौर के कमरा में अपने दोस्त की सहमति से रखकर गलत काम करना बताई मामले में धारा 376, 376(2)N 120B IPCएवं 3,4,5(L)/6 Posco एक्ट बढ़ाई जाकर आरोपियों की पता तलाश की गई तो घटना दिनांक से विधि विरुद्ध बालक वर्तमान में इसकी उम्र 19 साल निवासी अमरकंटक एवं इसका दोस्त नंदकिशोर चौहान फरार थे जिन्हें टीम बनाकर हिकमत अमली से दिनांक 21 सितंबर 2024 को दोनों आरोपियों को दस्तयाब कर घटना में प्रयुक्त केटीएम मोटरसाइकिल विधि विरुद्ध बालक से जप्त कर विधि विरुद्ध बालक को एवं सह आरोपी नंदकिशोर चौहान को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतमा सुंदरेश सिंह, उप निरीक्षक अकबर खान, प्रधान आरक्षक 116 रामपाल पटेल, आरक्षक संत मरावी, आरक्षक मुमताज, आरक्षक जितेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Buzz4 Ai