पुलिस की अवैध शराब बिक्री पर छापामार कार्यवाही की

पुलिस की अवैध शराब बिक्री पर छापामार कार्यवाही की

 

अनूपपुर / जैतहरी। आज दिनांक 24/09/2024 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति मोजर बेयर गेट नम्बर 02 के सामने किराना दुकान के सामने बने काउंटर के उपर एक खाकी रंग पुड्डे (कागज) के कार्टून मे अंग्रेजी शराब बिक्री हेतु रखे है, मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान उपरोक्त पर पहुंचकर रेड किया तो आनंद जायसवाल पिता काशी प्रसाद जायसवाल उम्र 47 वर्ष निवासी गुंवारी का अपने किराना दुकान मोजर वेयर गेट नं.02 के सामने दुकान के काउंटर के उपर एक खाकी रंग के पुढे (कागज) के कार्टून में एवं एक प्लास्टिक की बोरी में वियर की केन पावर 04 नग, हायवर्डस 13 नग, बियर बोतल हायवर्डस 05 नग, बोल्ट वियर 06 नग, हंटर 03 नग, मेकडावल व्हीस्की 02 बाटल, रायल चैलेज 08 पाव, 8 पी.एम. 10 पाव, ओल्ड मंक 03 पाव, सिग्रेचर 01 पाव, देशी मसाला 10 पाव, मदिरा प्लेन 07 पाव कुल लगभग 25 लीटर शराब कीमती 15000 रुपये रखे मिलने पर आरोपी का कृत्य धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर के निर्देशन मे निरीक्षक आर के धारिया, सउनि जय सिंह मरावी, प्रआर. 123 विनय त्रिपाठी, आर.479 विक्रम परमार, आर. 312 मनीष तोमर, प्रआर. चा. 165 संतोष जायसवाल की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Buzz4 Ai

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे