शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय अनूपपुर मे यातायात एवं जिला परिवहन अधिकारी द्वारा आयोजित किया गया ट्रेफिक अवेयरनेस कार्यक्रम

अनूपपुर जिला मुख्यालय में स्थित शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय अनूपपुर मे यातायात एवं जिला परिवहन अधिकारी द्वारा आयोजित किया गया ट्रेफिक अवेयरनेस कार्यक्रम आम जन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से स्कूली /कालेज के छात्र-छात्राओं के बीच यातायात पुलिस द्वारा अधिक से अधिक ट्रेफिक अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। आज शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय अनूपपुर मे छात्र-छात्राओं के बीच ट्रेफिक अवेयरनेस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें यातायात प्रभारी द्वारा बच्चो को

ट्रैफिक सिग्नल, रोड साइन ,रोड मार्किंग ,सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति एवं कारण, सड़क पर पैदल चलते समय सावधानियां ,राइट ऑफ वे, गुड सेमोरिटन योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना, लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया आदि के विषय में प्रेजेंटेशन एवं शॉर्ट मूवी के माध्यम से विस्तार से बताया गया।

जिला परिवहन अधिकारी द्वारा सारथी पोर्टल के माध्यम से लर्निंग लाइसेंस हेतु आवेदन एवं लाइसेंस डाउनलोड करने की प्रक्रिया बताई गई

कार्यक्रम में लगभग 180 छात्र-छात्राएं ,विद्यालय के शिक्षक , जिला परिवहन अधिकारी सुरेंद्र सिंह गौतम यातायात प्रभारी ज्योति दुबे, वीरेंद्र सिंह राणा, रामधनी तिवारी गणेश यादव, उपस्थित रहे।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool