बैगा परिवार को स्वच्छ पेय जल उपयोग करने को मिलेगा
अनिल गुप्ता की रिपोर्ट कोतमा
अनूपपुर / कोतमा- आदिवासी बाहुल्य जिला अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोलमी के ग्राम छुलकारी के बैगान टोला में प्रधान मंत्री जन जातीय आदिवासी न्याय महाभियान PVTG योजना अंतर्गत बैगा परिवारों के लिए बनाया गया है । लोक स्वास्थ्य यांत्रिक एस. डी.ओ. ने बताया कि आठ लाख चालीस हजार से निर्मित पेयजल हेतु प्रोजेक्ट तैयार कर सौंप दिया गया है जिसके माध्यम से 20 बैगा परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है ।











