पशुओं पर क्रूरता करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 19 मवेशियों को मुक्त करवाकर कांजी हाऊस में सुरक्षित रखवाया गया

पशुओं पर क्रूरता करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 19 मवेशियों को मुक्त करवाकर कांजी हाऊस में सुरक्षित रखवाया गया

अनिल गुप्ता की रिपोर्ट कोतमा

अनूपपुर/कोतमा- 02 अक्टूबर को दौरान गस्त भ्रमण मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति पैदल पैदल जंगल के रास्ते मवेशियों को वध करने के उद्देश्य से क्रूरता पूर्वक प्रताडित करते हुये आमाडांड से कोतमा तरफ ले जा रहा है| मुखबिर के बताये अनुसार आमाडांड ओसीएम के पीछे लिप्टिस के जंगल के पास स्थानीय लोगों के मदद से घेराबन्दी कर उक्त व्यक्ति को मवेशियों के साथ पकडा गया, मवेशियों के साथ क्रूरता करने वाले व्यक्ति से नाम पता पूछा गया जो अपना नाम दिनेश यादव पिता छोटेलाल यादव उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्र० 10 ग्राम भौता थाना झगराखाण्ड जिला एमसीबी (छग) का होना बताया जिससे कब्जे से कुल 19 नग मवेशियों के खरीदी बिक्री के वैध दस्तावेज चाहे गये , नहीं होना बताया तथा उक्त मवेशियों को मवेशी मालिक राजकुमार साहू निवासी गढी थाना कोतमा के कहने पर वध करने के उद्देश्य से ऊरा गांव तरफ खदेडते हुये ले जाना एवं उसके एवज में 500 रूपये इसे देना बताया | अतः आरोपी दिनेश यादव के कब्जे से कुल 19 नग मवेशी(भैंस 7 नग+12 पाड़ा नग सहित) कुल कीमती करीब 3,80,000 /- रूपये को जप्त किया गया तथा जप्तशुदा मवेशियों को विधिवत सुरक्षित कांजी हाऊस मलगा के संचालक के सुपुर्द किया गया जिनका पशु चिकित्सा अधिकारी से मेडिकल परीक्षण कराया जाता है। मवेशियों के साथ क्रूरता करने वाले दोनो आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध धारा 11 (क) पशु क्रूरता अधिनियम, धारा 6 मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं धारा 49 बी.एन.एस. का कायम किया जाकर आरोपीगणो के विरूद्ध विधिवत कारवाई की गई।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Ai / Market My Stique Ai