अवैध रूप से उर्वरक एवं यूरिया भंडारण करने वाले संजीव गुप्ता के विरूद्ध कार्यवाही

अवैध रूप से उर्वरक एवं यूरिया भंडारण करने वाले संजीव गुप्ता के विरूद्ध कार्यवाही

अनिल गुप्ता की रिपोर्ट कोतमा

अनूपपुर / कोतमा- मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मार कार्यवाही कर संजीव गुप्ता निवासी चुकान जो अपने बरतराई स्थित किराना दुकान में भारी मात्रा में उर्वरक एवं यूरिया बोरी अवैध रूप से भंडारण करके रखा है l सूचना तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु ग्राम बरतराई संजीव कुमार गुप्ता की किराना दुकान में रेड कार्यवाही करने पर किराना दुकान के अंदर वाले कमरे में DAP उन्नत खाद NPK के 10 बोरी उर्वरक (प्रत्येक में 50 Kg. ) एवं यूरिया खाद की 11 बोरी( प्रत्येक में 45 Kg.) कुल 21 उर्वरक एवं यूरिया कुल वजन 995 किलोग्राम ,कीमती करीब 13437 /- रुपए के मिले l उक्त उर्वरक एवं खाद की खरीद-बिक्री के संबंध में संजीव गुप्ता से वैध दस्तावेज मांगने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया l अतः उक्त उन्नत उर्वरक खाद एवं यूरिया खाद चोरी के संदेह पर संजीव कुमार गुप्ता पिता गेंदलाल गुप्ता, उम्र 34 साल, निवासी वार्ड क्रमांक 2 ग्राम चुकान थाना भालूमाडा जिला अनूपपुर (म.प्र.) के कब्जे से अपराध धारा 106 BNSS के तहत विधिवत जप्त कर कार्यवाही की गई।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे