वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड लंदन से सम्मानित – डॉ सत्येन्द्र सिंह चौहान

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड लंदन से सम्मानित – डॉ सत्येन्द्र सिंह चौहान

शहडोल । रविवार को निफा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रीतपाल सिंह पन्नू जी द्वारा भोपाल में इंटरनेशनल लाइफ सेवर अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें युवा फ्यूचर विजन संस्था अध्यक्ष डॉ सत्येन्द्र सिंह चौहान को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड लंदन से लाइफ सेवर अवार्ड, मेडल एवं पुष्प गुच्छा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होनें बताया कि 23 मार्च 2021 को शहीद दिवस के अवसर पर संवेदना कैम्पिंग के तहत निफा के द्वारा पूरे भारत देश में 1500 से ज्यादा रक्तदान शिविर लगाकर एक लाख से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया था। साथ मध्यप्रदेश में भी यह आयोजन किया गया था। जिसमें युवा फ्यूचर विजन संस्था द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कर 18 यूनिट रक्त एकत्रित कर आयोजन में अपना सहयोग प्रदान किया गया था। उन्होनें कहा कि यह अवार्ड सही मायने में शहडोल नगरवासियों का है जो समय-समय पर अपना सहयोग देते रहते हैं जिससे निरंतरता बनी रहती है उन्होनें रक्तदान करने वाले सभी शहरवासियों को बधाई दी है।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Buzz4 Ai

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे