गैर इरादतन हत्या करने वाले चार आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गैर इरादतन हत्या करने वाले चार आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनिल गुप्ता की रिपोर्ट कोतमा

अनूपपुर / कोतमा- जानवरों का शिकार करने के लिए ग्रामीणों द्वारा बिजली करंट का तार का जाल फैलाया था जिसमें एक किशोर की हत्या एवं एक किशोरी घायल हो ना पाया गया जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बताया कि 14 अक्टूबर को फरियादी हेतराम सिंह गोड़ पिता सुंदर सिंह गोंड उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम लेदरा थाना कोतमा द्वारा सूचना दिया था कि इसका लड़का अर्जुन सिंह गोंड उम्र 16 वर्ष सुबह भोर में नित्य क्रिया के लिए तालाब तरफ गया हुआ था जिसकी लाश शाम करीब 8 बजे बरमसिया की झाड़ी में मिली है किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जंगली जानवर मारने के लिए नंगी जी.आई.तार 11000 वोल्टेज में करंट लगाकर रखे थे जिसमें अर्जुन सिंह की करंट लगने से मौत हो गई है सूचना पर मर्ग क्रमांक 70/24 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच में लिया गया तथा उक्त दिनांक को ही गांव की अमृत लाल यादव की बच्ची भी नित्य क्रिया के लिए गई थी जिसे भी करंट लगने से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है, की शिकायत मिलने पर मर्ग एवं शिकायत की जांच दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा जंगली जानवर को करने के लिए नंगी जी.आई. तार लगाकर करंट फैलाया गया जिसमें अज्ञात आरोपी यह जानते हुए लगाया था कि उक्त तार के करंट में आने से किसी की भी मृत्यु हो सकती है जानते हुए लगाया गया था , उक्त करंट से अर्जुन सिंह की मृत्यु होना एवं अमृतलाल की बच्ची घायल होना पाया गया है जिस पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध क्रमांक 428/24 धारा 105 ,125 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना अपराध की गंभीरता को देखते हुए तत्काल घटनास्थल के आसपास के गांव के संदेहियों से लगातार पूछताछ किया गया जिसमें मानसिंह पिता भूखन सिंह उम्र 40 साल,कृपाल सिंह पिता भंवर सिंह उम्र 30 साल दोनों निवासी लेदरा एवं राम जी सिंह पिता ददुवल सिंह उम्र 45 साल ,श्री सिंह उर्फ अश्वनी सिंह पिता बलधारी सिंह उम्र 35 साल दोनों निवासी जमुनिहा थाना कोतमा के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर उक्त आरोपियों से घटना में प्रयुक्त नंगी जी.आई.तार एवं तार फैलाने के लिए उपयोग में लाई गई लकड़ी डंडा जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool