अक्षय नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया आंवले के वृक्ष का पूजा महिलाओं ने किया 

अक्षय नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया आंवले के वृक्ष का पूजा महिलाओं ने किया 

अनिल गुप्ता की रिपोर्ट कोतमा

अनूपपुर / कोतमा- नगर के वार्ड क्रमांक 7 ठाकुर बाबा धाम में क्षेत्र की महिलाओं एवं पुरुषों ने पहुंचकर अक्षय नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया , वार्ड क्रमांक 6 की पार्षद राजकली मनोज सोनी ने बताया कि अक्षय नवमी का पर्व धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है जिसमें अमले के वृक्ष का पूजन स्नान व्रत और दान से अक्षय फल प्राप्त होता है पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय नवमी के द्वापर युग का आरंभ माना जाता है इस दिन आंवल के वृक्ष का पूजन करने से भगवान विष्णु और शिव की कृपा प्राप्त होती है पद्म पुराण के अनुसार अआंवला भगवान विष्णु का प्रतीक माना गया है और इसकी पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती है इस दिन भगवान विष्णु ने कुशमांढ नामक दैत्य का वध कर धरती पर धर्म की स्थापना की थी और इसी दिन श्रीकृष्णा ने कंस का वध करने से पूर्व वृंदावन की परिक्रमा की थी नगर के ठाकुर बाबा धाम के अलावा पंचायती मंदिर बुढी माता मंदिर धर्मशाला मंदिर पंचायती मंदिर के एवं अन्य जगह गोविंदा कालरी के क्षेत्र में आवाले का पूजा अर्चना कर महिला एवं पुरुषों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Buzz4 Ai