बच्चों के द्वारा बनाया गया उत्साह पूर्ण बाल मेला का उत्सव,सभी शिक्षकों के साथ गांव के मुखिया, सरपंच रामखेलावन व संभागीय अध्यक्ष रहे उपस्थित
अनूपपुर जिला एवं ब्लाक अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल बाड़ीखार विद्यालय परिसर में बच्चों ने उत्साहपूर्ण बाल दिवस मेला का रखा दुकान
14 नवंबर2024 बाल दिवस के शुभ अवसर पर छात्र-छात्राओं में देखी गई उत्साह, विद्यालय में ही बच्चों ने दुकान रखकर मनाया बाल दिवस।
सभी छात्र छात्राओं के द्वारा स्वयं दुकान रखकर पूडी सब्जी, भजिया तले हुए चना, मीठा तथा चना मुरब्बा, जो जिसके पास था वह समान का दुकान लगा करके बाल मेला का कार्यक्रम मनया । जिसमें शिक्षक भी बच्चों के उत्साह वर्धन करने के लिए उनके द्वारा रखे गए दुकानों में जाकर तले हुए चना पूड़ी मुरब्बा भजिया आदि जो बच्चों के द्वारा रखे गए मेले में पैसा दे कर खाया गया जहां शिक्षक के द्वारा बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया।
वही विद्यालय की प्रभारी प्रचार के द्वारा बच्चों को आशीर्वाद स्वरुप यह कहा गया की आने वाले साल में और बहुत अच्छे से धूमधाम के द्वारा बाल दिवस मनाया गया।
प्रभारी प्राचार्य सागर सिंह मरावी प्रभारी प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह एवं गांव के मुखिया सरपंच रामखेलावन सिंह वरिष्ठ शिक्षक अहिवरन सिंह श्याम, पूरन सिंह कवंर, पुष्पेंद्र चौधरी एलपी मिश्रा कृष्णनेश्वर हरि ओम सिंह प्रदीप प्रजापति शिक्षकों की गरिमा मई रही उपस्थित। एवं शिक्षकों के द्वारा बाल दिवस की पावन पर्व पर सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की दिए शुभ आशीर्वाद।











