कोतवाली पुलिस द्वारा श्रीराम कथा आयोजन स्थल में गुम हुए मोबाइल को तत्काल ढूंढकर श्रद्धालु को सौंपा गया

कोतवाली पुलिस द्वारा श्रीराम कथा आयोजन स्थल में गुम हुए मोबाइल को तत्काल ढूंढकर श्रद्धालु को सौंपा गया

नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट अनूपपुर

अनूपपुर नगर में श्री राम सेवा समिति द्वारा दिनांक 19 नवंबर से 27 नवंबर 2024 तक श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस विशाल आयोजन के दौरान पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन में आयोजन स्थल पर चाक-चौबंद पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

 

इस व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग, यातायात प्रबंधन, मंच, महिला एवं पुरुष सेक्टर तथा प्रसाद वितरण स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ महिला स्टाफ भी तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, आयोजन स्थल पर एक अस्थायी पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किया गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से आयोजन स्थल पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

 

गुरुवार को श्री राम कथा में शामिल होने आए श्रद्धालु श्री पुष्पेंद्र त्रिपाठी (पिता श्री सनत त्रिपाठी, उम्र 45 वर्ष, निवासी अनूपपुर) ने अपना वीवो कंपनी का स्मार्टफोन (कीमत लगभग ₹25,000) गिर जाने की सूचना पुलिस सहायता केंद्र पर दी। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ड्यूटी पर तैनात सहायक उपनिरीक्षक गोविंद पनिका और आरक्षक अब्दुल कलीम ने तत्परता दिखाते हुए गुम हुए मोबाइल फोन को ढूंढ निकाला और उसे सुरक्षित श्री पुष्पेंद्र त्रिपाठी को वापस सौंपा।

 

पुलिस द्वारा इस त्वरित कार्रवाई से श्रद्धालु ने आभार व्यक्त किया। यह घटना पुलिस विभाग की तत्परता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे