कमजोर वर्गों के लिए आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
अनूपपुर पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन में मंगलवार दिनांक 26/11/24 को अनूपपुर जिले के ग्राम पिपरिया एवं ग्राम बम्हनी में कमजोर वर्गों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी अजाक श्री रामकुमार धारिया एवं आजाक थाना के पुलिस बल के द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के लिए कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई । ग्रामीणों को बताया गया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगो पर अपराध घटित होता है तो उसकी रिपोर्ट संबंधित थाने के साथ-साथ आजाक थाना अनूपपुर में भी की जा सकती है। रिपोर्ट के पंजीयन के उपरांत राहत प्रकरण तैयार किया जाता है जिसमें पीड़ित को मध्य प्रदेश शासन की योजनाओं के अन्तर्गत राहत राशि प्रदाय की जाती है।
थाना प्रभारी अजाक अनूपपुर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के लिए मध्य प्रदेश शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदाय की गई।











