अतिक्रमण घटना को लेकर दुकानदार पर दर्ज FIR को लेकर मनेद्रगढ़ व्यापारी संघ ने बंद किया मनेंद्रगढ़ की दुकानें
छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले तहसीलदार थप्पड़कांड.FIR दर्ज, मनेंद्रगढ़ में बिगड़ा माहौल,व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी ये चेतावनी मनेंद्रगढ़ में व्यापारियों और प्रशासन के बीच बड़ा बवाल चल रहा है. शुक्रवार को तहसीलदार पर हुए थप्पड़कांड के बाद अब शनिवार सुबह से ही यहां माहौल गर्म है. प्रशासन अतिक्रमण हटाने के रवैये के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद का ऐलान किया, जिससे आज पूरे क्षेत्र की दुकानें बंद हैं. इधर तहसीलदार के साथ मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ भी पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है मनमानी का आरोप मनेंद्रगढ़ में तहसीलदार और व्यापारियों के बीच अतिक्रमण हटाने को लेकर बढ़ते विवाद ने नया मोड़ ले लिया है. घटना से आक्रोशित व्यापारी सड़कों पर उतर आए हैं. प्रशासन के रवैये के विरोध में व्यापारियों के बाजार बंद के ऐलान के बाद पूरा मार्केट बंद है. व्यापारियों ने प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है. इस विरोध प्रदर्शन में चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य भी व्यापारियों के समर्थन में शामिल हुए. बाजार की सभी दुकानों में ताले लटके हुए नजर आए,जिससे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है.











