नाबालिग स्कूली छात्रो के द्वारा दो पहिया वाहन चलाने के विरूद्ध अभियान में कोतवाली पुलिस द्वारा 05 नाबालिग वाहन चालको पर कार्यवाही

नाबालिग स्कूली छात्रो के द्वारा दो पहिया वाहन चलाने के विरूद्ध अभियान में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 05 नाबालिग वाहन चालको पर कार्यवाही

 अनूपपुर :  पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन में थाना कोतवाली अनूपपुर द्वारा विगत तीन दिवस से अभियान चलाया जाकर नाबालिग वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। अभियान के तीसने दिन शनिवार की सुबह टी. आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व मे सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द पनिका, प्रधान आरक्षक शिवशंकर प्रजापति, आरक्षक गुपाल यादव, राजेश बड़ोले के द्वारा अनूपपुर के शासकीय उत्तकृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास वाहन चेकिंग लगाई गई जो चेकिंग के दौरान टीवीएस मोपेड एम.पी. 65 जेड बी 0699, होण्डा मोटर सायकल एम.पी. 65 एम सी 6920, बिना नम्बर की हीरो मोटर सायकल, हीरो मोटर सायकल एम.पी. 65 एम जी 2081, टीवीएस मोटर सायकल एम.पी. 18 एम यू 8739 (कुल 05 दोपहिया वाहन) के नाबालिग बालको को नियम विरूद्ध दो पहिया वाहन चलाते पाये जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट में चालान बनाया जाकर वाहन को जप्त कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व कोतवाली पुलिस द्वारा भारत ज्योति स्कूल एवं बेथेल मिशन हायर सेकेण्डरी स्कूल के पास चेकिंग लगाई जाकर नाबालिग वाहन चालको के वाहन जप्त कर कानूनी कार्यवाही की गई है।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool