जिला स्तरीय युवा उत्सव 2024 हुआ कार्यक्रम समापन

जिला स्तरीय युवा उत्सव 2024 हुआ कार्यक्रम समापन

 

 

अविनाश दुबे

मनेंद्रगढ़ एमसीबी जिला स्तरीय युवा उत्सव 2024 का आयोजन मनेंद्रगढ़ में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह आयोजन कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन और खेल अधिकारी गोपाल सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र की विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह उपस्थित रहीं। उनके साथ जनपद पंचायत कोरिया की अध्यक्ष रेणुका सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी, लखन लाल श्रीवास्तव और अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी भी शामिल हुए।इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक रेणुका सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह युवा महोत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत और युवाओं की ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता और समृद्धि को रेखांकित करते हुए युवाओं को इस मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश का आधार है और उनकी ऊर्जा और नई सोच से ही भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना साकार होगा। वही जनपद पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह ने इस आयोजन को युवाओं की छिपी हुई प्रतिभा को सम्मान देने का उत्कृष्ट मंच बताया। उन्होंने लोक नृत्य जैसे सुआ, ददरिया और कर्मा को संरक्षित करने और इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। पूर्व जिला अध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस जिला स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान सामूहिक लोकनृत्य, व्यक्तिगत लोकनृत्य, सामूहिक गीत, कहानी लेखन, चित्रकला जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सामूहिक लोकगीत की प्रस्तुति ग्राम मनेन्द्रगढ़ के हरीदास एवं उनके साथियों ने दी। सामूहिक लोकनृत्य में ग्राम खड़गवां की रोशनी एवं उनकी टीम प्रथम स्थान पर रहीं। व्यक्तिगत लोकगीत में खड़गवां के विवेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कहानी लेखन प्रतियोगिता में मनेन्द्रगढ़ की अनामिका मिश्रा प्रथम, मानसी अग्रवाल द्वितीय और अदिति अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं। चित्रकला में कृष्णा प्रथम और इशिका सिंह द्वितीय स्थान पर रहीं। वक्तृत्व कला में जनकपुर की रीना सिंह ने प्रथम और मनेन्द्रगढ़ की जया शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में खड़गवां के मनोज कुमार प्रथम और मनेन्द्रगढ़ के सतीश पाण्डेय द्वितीय स्थान पर रहे विज्ञान मेले में मनेन्द्रगढ़ के जय लहरे एवं उनके साथियों ने अपनी प्रस्तुति दी। हस्तशिल्प में शुभम एवं उनकी टीम ने मनेन्द्रगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। कृषि उत्पादन में मनेन्द्रगढ़ के विष्णु प्रसाद द्विवेदी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टेक्सटाइल क्षेत्र में भरतपुर की अस्मिता और वंदना सिंह ने अपनी कला का प्रदर्शन किया इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बैकुंठपुर रेणुका सिंह, व सुश्री योग आयोग प्रभारी बिनती अग्रवाल,नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज यादव, अनिल केशरवानी, रामचरित द्विवेदी, पी मनी ,परमेश्वर सिंह, और कई अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Buzz4 Ai

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे