नगर पालिका प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल में नगर के वार्ड क्रमांक 2 सीनियर टीम एवं जूनियर टीम में वार्ड नंबर 14 ने विजय हासिल की
अनिल गुप्ता की रिपोर्ट कोतमा
अनूपपुर : कोतमा- नगर पालिका प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट नगर के वार्ड क्रमांक 13 गुरु द्रोणाचार्य लहसुई कैंप स्टेडियम में फाइनल मैच खेला गया,जिसमें नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 1एवं 2 सीनियर टीम के बीच खेला गया जो अच्छा प्रदर्शन रहा, जिसमें वार्ड क्रमांक 2 विजय हासिल की वहीं जूनियर टीम में वार्ड क्रमांक 1एवं 14 के बीच टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का खेल प्रदर्शन किया जिस वार्ड क्रमांक 14 ने विजय हासिल की।
मध्य प्रदेश के मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक दिलीप जायसवाल के मुख्य अतिथि में विशिष्ट अतिथि जिला कलेक्टर अनूपपुर हर्षल पंचोली एवं मोतिउर्र रहमान जिला पुलिस अधीक्षक के मौजूदगी में संपन्न हुआ ज्ञात रहे की नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अजय सराफ एवं पार्षद गणों ने माल्यार्पण एवं पुष्प कुछ देकर सभी अतिथियों का स्वागत किया।
मैच के बीच में अतिथिगण मध्य प्रदेश के मंत्री दिलीप जायसवाल हर्षल पंचोली जिला कलेक्टर जिला पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान ने खेल मैदान में जाकर खेल का प्रदर्शन किया जो की प्रदर्शनकारियों के लिए रोचक पल था स्टेडियम प्रदर्शनकारियों से खचाखच भरा हुआ था फाइनल मैच को देखने के लिए नगर एवं नगर के आसपास के लोग की भीड़ पूरे मैच को आनंदपूर्वक देखकर आनंद दिया। ज्ञात रहे कि पिछले 4 जनवरी से 11 तक 8 दिनों के खेल प्रदर्शन का आज पूर्णता फाइनल खेल हुआ जिसका प्रदर्शन अति रोचक रहा नगर पालिका प्रीमियर लीग जो टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट की व्यवस्था मनोज सोनी द्वारा उत्तम रखी गई थी जिसकी अतिथियों ने सराहना की।











