पर्यावरण को दूषित करने का अथक प्रयास ग्राम टाकी में सरई के 40 वृक्ष काटे गए

पर्यावरण को दूषित करने का अथक प्रयास ग्राम टाकी में सरई के 40 वृक्ष काटे गए 

अनिल गुप्ता की रिपोर्ट कोतमा

अनूपपुर : कोतमा -भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा लगातार पर्यावरण को दूषित करने से रोकने के लिए करोड़ों रुपए लगा कर जगह-जगह वृक्षारोपण कर रही है, वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश शासन के अधीनस्थ कर्मचारियों के द्वारा लगातार निजी लाभ के कारण वृक्षों का खुलेआम कत्ल किया जा रहा है मामला अनूपपुर जिले के कोतमा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाकी का बताया जाता है ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम टाकी में पदस्थ सरकारी कर्मचारी के द्वारा सरई के 40 वृक्ष हरे-भरे कटवा लिए गए हैं जिस संबंध में सरपंच ललन सिंह ने बताया कि कोटवार सेवा भूमि 10 एकड़ में लगे 40 वृक्ष सरई के 6 जनवरी नए वर्ष के दौरान कटवा कर अपने निजी भूमि पर रख लिया गया ज्ञात रहे की सरई के हरे वृक्ष को काटने के लिए अत्यंत आवश्यकता होने पर ही भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार से अनुमति लेनी पड़ती है किंतु प्रदेश सरकार के अधीनस्थ कर्मचारी द्वारा सरकार के नियमों को धता बताते हुए हरे भरे वृक्ष को कटवा कर पर्यावरण को दूषित किया है साथ ही शासन को करोड़ों रुपए का चूना लगाया गया है ग्रामीणों ने हरे वृक्ष काटने की जानकारी शासन को दी जिस पर टाकी के पटवारी के द्वारा पंचनामा तैयार कर तहसीलदार कोतमा के पास प्रस्तुत किए जाने की बात सामने आया है उक्त संबंध में वनमंडल अधिकारी ने बताया कि हरे वृक्ष को काटने के लिए शासन से अनुमति लेनी पड़ती है, ग्रामीणों ने एवं पर्यावरण प्रेमियों ने हरे वृक्ष को कटवाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

राजस्व भूमि हो या वन की भूमि हो सरई वृक्ष काटने के लिए शासन से अनुमति लेना आवश्यक है।

विपिन कुमार पटेल वनमंडलाधिकारी अनूपपुर

मैं राजस्व अमला घटनास्कोत भेजकर मामले की जांच करता हूं पेड़ कटवाना अपराध है।

ईश्वर प्रधान तहसीलदार तहसील कोतमा

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Ai / Market My Stique Ai

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे