कुछ दिन पूर्व पत्रकार परिवार में हुए ट्रिपल हत्या मामले में ताबड़तोड़ कारवाई 24 घंटे के अंदर 22 आरोपी गिरफ्तार

कुछ दिन पूर्व पत्रकार परिवार में हुए ट्रिपल हत्या मामले में ताबड़तोड़ कारवाई 24 घंटे के अंदर 22 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ सूरजपुर 11 जनवरी 2024। पत्रकार के परिवार में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना में शामिल 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले शुक्रवार को पत्रकार के माता, पिता और भाई की हत्या कर दी गयी थी। आरोप है कि पूरा विवाद जमीन मामले से जुड़ा हुआ है पुलिस ने जमीन विवाद को लेकर ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर 22 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है दरअसल बीते शुक्रवार को केरता गांव के डुबका पारा के रहने वाले माधे टप्पो और उसकी पत्नी बसन्ती अपने बेटे नरेश के साथ जब खेत की जुताई कर रहे थे, उसी दौरान 2 दर्जन के करीब लोगों ने तीनो के ऊपर टांगी और लाठी के साथ हमला बोल दिया घटना में बसन्ती और नरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माधे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। सूरजपुर पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी के लिए कई टीम बनाकर रवाना की थी। घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 22 आरोपियों को घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर भेज दिया है। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक घटना में अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Buzz4 Ai

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे