पत्रकार को जान से मारने धमकी ठेकेदार ने दी थी मनमानी घटिया सड़क निर्माण की खबर कवर करने वाले पत्रकार को ठेकेदार ने मुकेश चंद्राकर जैसा अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है
छत्तीसगढ़ कोरिया कोरिया में भी घटिया सड़क निर्माण की खबर कवर करने वाले पत्रकार को ठेकेदार ने जान से मारने की धमकी दी है शिकायतकर्ता पत्रकार सुनील शर्मा का कहना है कि आरोपी ठेकेदार उसे दिन में 20 से 25 बार फोन करता है. फोन पर धमकी देता है कि अगर उसके खिलाफ कुछ लिखा और दिखाया तो उसका अंजाम बुरा होगा तो मुकेश चंद्राकर जैसा कर देंगे हाल”: फरियादी पत्रकार सुनील शर्मा का कहना है कि ठेकेदार ने उसे जान से मारने की धमकी दी है. ठेकेदार ने कहा है कि अगर वो शांत नहीं बैठा तो उसका अंजाम भी बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकार जैसा ही होगा. पत्रकार सुनील शर्मा का कहना है ग्राम पंचायत गेजी में सेतु विभाग की ओर से सड़क बनाने का काम किया जा रहा है. 5 करोड़ की लागत से ये निर्माण किया जा रहा है. निर्माण कार्य में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार हो रहा है मुकेश चंद्राकर जैसा होगा हाल पत्रकार सुनील शर्मा को मिली धमकी: पीड़ित पत्रकार सुनील शर्मा का कहना है कि ठेकेदार ने उसे फोन पर धमकी दी है. सुनील के मुताबिक आरोपी ने उससे कहा कि जिस तरह से बस्तर के पत्रकार को निपटा दिया गया उसी तरह से तुमको भी खत्म कर देंगे. पत्रकार सुनील शर्मा ने धमकी की बाबत कोरिया एसपी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है निर्माण में भ्रष्टाचार से ग्रामीण नाराज: ग्राम पंचायत गेजी के रहने वाले लोगों की भी शिकायत है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है. आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया मटेरियल और सीमेंट, गिट्टी का इस्तेमाल कम किया जा रहा है. गांव वालों का कहना है कि घटिया निर्माण से उनकी समस्या कम होने के बजाए और बढ़ जाएगी. इस सड़क पर चलना मुश्किल हो जाएगा जिस तरह से बस्तर के पत्रकार को निपटा दिया गया उसी तरह से तुमको भी खत्म कर देंगे. ऐसा बोलकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है – सुनील शर्मा, पीड़ित पत्रकार उलटे ग्रामीणों पर दर्ज हो गई रिपोर्ट: ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार और अधिकारियों की मनमानी के चलते घटिया सड़क निर्माण कराया गया. गांव वालों का कहना है कि जब घटिया निर्माण को लेकर हमने आवाज उठाई तो हमारे खिलाफ ही कार्रवाई कर दी गई. ठेकेदार और अफसरों ने मिलकर हमपर ही झूठे आरोप लगाकर हमारे खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई. सड़क के निर्माण में जो सामान का इस्तेमाल किया गया है वो घटिया है. सड़क पर जितनी गिट्टी डालनी चाहिए थी उसका आधा भी नहीं डाला गया है ग्रामीण हमने जब निर्माण को लेकर एसडीओ से बात की तो वो नशे में चूर थे हमारे सवालों का जवाब देने से बचते रहे – मोहम्मद मुस्ताक, ग्रामीण सड़क निर्माण के दौरान सिर्फ एक लेयर में गिट्टी डालकर पानी का छिड़काव कर दिया गया. डामर का नाममात्र उपयोग हुआ है. निर्माण कार्य की गुणवत्ता इतनी खराब है कि सड़क बनने से पहले ही टूटने लगी है – स्थानीय ग्रामीणग्रामीणों ने की जांच की मांग: पत्रकार को जान से मारने की धमकी और घटिया सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीण गुस्से में हैं. ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य की जांच की जानी चाहिए. दोषी ठेकेदार और अफसरों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए.











