जमुना कोतमा क्षेत्र में 15 जनवरी को भारतीय मजदूर संघ के द्वारा धरना प्रदर्शन
अनिल गुप्ता की रिपोर्ट कोतमा
अनूपपुर : कोतमा-जमुना कोतमा क्षेत्र में भारतीय मजदूर संघ के द्वारा 25 सूत्रीय श्रमिक हितैषी मांग पत्र के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय सिंह महामंत्री रोशन उपाध्याय तथा क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्य संजय सिंह के नेतृत्व में प्रत्येक खदानों में लगातार सभा चल रही है,जिसमें क्षेत्र के श्रमिकों का अपार समर्थन भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व को मिल रहा है,
ज्ञात रहे कि 25 दिसंबर को भारतीय मजदूर संघ के द्वारा औद्योगिक विवाद अधिनियम की धारा 22 के तहत 25 सूत्रीय मांग पत्र के साथ हड़ताल पर जाने का नोटिस दिया गया था, जिसमें 14 दिवस के उपरांत 9 जनवरी से 14 जनवरी तक सभा एवं 15 जनवरी को शाम 4 बजे से महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन एवं कर्मीक भूख हड़ताल का आगाज करेगा।आवश्यकता पड़ने पर क्षेत्र का कोल परिवहन भी बंद करेगा, जिसको देखते हुए क्षेत्रीय महाप्रबंधक के द्वारा 27 दिसंबर को बैठक बुलाकर श्रम संगठन के पदाधिकारिओं से वार्ता की गई, चर्चा उपरांत श्रमिक संगठन के द्वारा यह कहा गया की 9 जनवरी तक अगर संतोष जनक निर्णय होते हैं तो संगठन आगे की कार्रवाई नहीं करेगा,परंतु अभी तक संगठन के द्वारा यह बताया गया कि महाप्रबंधक के साथ बैठक के उपरांत निर्धारित मुद्दों पर कोई संतोष जनक कार्य नहीं हुआ है, जिससे संगठन के द्वारा चरण बद्ध आंदोलन शुरू कर दिया गया है, एवं 15 जनवरी को विशाल जन समूह के साथ प्रदर्शन करके तथा क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करेगा।











