वन और वन्य जीवन के संरक्षण में मीडिया की भूमिका को लेकर मध्य प्रदेश मीडिया संघ की संभाग स्तरीय कार्यशाला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हुई संपन्न 

वन और वन्य जीवन के संरक्षण में मीडिया की भूमिका को लेकर मध्य प्रदेश मीडिया संघ की संभाग स्तरीय कार्यशाला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हुई संपन्न 

मध्य प्रदेश की शहडोल जिले में वन प्राणियों के आगमन को लेकर पूरा संभाग चिंतित है और क्षेत्र में तरह-तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही है। जिससे मानव जीवन और वन प्राणियों के जीवन पर खतरा मंडराने लगा है। इस विषय पर पूरा विभाग चिंता कर रहा है। एसी स्थिति में मीडिया की भूमिका अहम मानी जा रही है। इस परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश मीडिया संघ ने विभाग के साथ मिलकर वन और वन्य प्राणियों के संरक्षण में मीडिया की भूमिका को लेकर संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य वन संरक्षक अजय पांडे, उप वन संरक्षक बांधव गढ़ टाइगर रिजर्व, विवेक सिंह डीएफओ और मध्य प्रदेश मीडिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयवंत ठाकरे जी की गरिमामयी उपस्थिती मौजूद रही।

कार्यशाला के दौरान मध्य प्रदेश मीडिया संघ कि संगठन विस्तार स्वरूप तीनों जिले से जिला अध्यक्ष का हुआ चयन

 

कार्यशाला के दौरान मध्य प्रदेश मीडिया संघ के संभाग अध्यक्ष मनीष शुक्ला के द्वारा सर्वसम्मति से संगठन विस्तार हेतु उमरिया, अनूपपुर ,शहडोल के जिला अध्यक्ष का नाम प्रस्तावित कर घोषणा हेतु मध्य प्रदेश मीडिया संघ के संरक्षक त्रिलोकी नाथ गर्ग जी के द्वारा नाम की घोषणा हेतु प्रस्तावित किया गया।

 

त्रिलोकी नाथ गर्ग जी ने मध्य प्रदेश मीडिया संघ के प्रस्ताव पर उमरिया जिले से जिला अध्यक्ष के रूप में के के शुक्ला, अनूपपुर जिले से मुकेश अग्रवाल और शहडोल जिले से सी पी जयसवाल को जिला अध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया।उक्त आदेश जयवंत ठाकरे प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन उपरांत जारी किया गया ।

इस मौके पर मौजूद सभी पत्रकार बंधुओ ने करतल ध्वनि से तीनों जिला अध्यक्ष का स्वागत किया और बधाइयां प्रेषित की।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे