बस की ठोकर से आदिवासी एक मृतक एक घायल वाहन चालक बस छोड़कर फरार 

बस की ठोकर से आदिवासी एक मृतक एक घायल वाहन चालक बस छोड़कर फरार 

अनिल गुप्ता की रिपोर्ट कोतमा

अनूपपुर : कोतमा -नगर के वार्ड क्रमांक 4 कोतमा से केशवाही मार्ग पर दोपहर स्कूली बस वाहन ने एक दो पहिया वाहन को पीछे से ठोकर मार फरार हो गया,दो पहिया मोटरसाइकिल में सवार एक की मौत हो गई तथा दूसरा घायल है जिसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में चल रहा है घटना के बारे में बताया जाता है कि 15 जनवरी की दोपहर 12:00 के आसपास ग्रीनलैंड स्कूल में संचालित बस क्रमांक एमपी 18,09293 का वाहन चालक गैरेज से बस वाहन को लेकर ग्रीनलैंड स्कूल ले जा रहा था कि ग्राम कोठी से रामशरण कोल उम्र 32 वर्ष पिता पंचू निवासी कोठी के वाहन को ठोकर मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही रामशरण की मौत हो गई जबकि साथी रामसाय पिता हीरालाल कोल उम्र 38 वर्ष गंभीर रूप से घायल है जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर दिया गया है वहीं मृतक राम शरण कोल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है घटना स्थल पुलिस पहुंचकर घटना की निरीक्षण किया, थाना प्रभारी सुद्रंरेश सिंह ने कहा कि घटना की विवेचना कर मामला पंजीबद किया जाएगा।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Buzz4 Ai