नाबालिक अपहृता को पंजाब से दस्तयाब कर परिवार को सुपुर्द किया
अनूपपुर : कोतमा-सुद्रेंरेश सिंह थाना प्रभारी कोतमा ने बताया कि फरियादिया मीराबाई अहिरवार परिवर्तित नाम निवासी कोतमा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिक बच्ची उम्र 15 वर्ष निवासी कोतमा 31 अक्टूबर 2024 को घर से बिना बताए कहीं चली गई है हो सकता है किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर बच्ची को भगा ले गया हो रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 485/24 धारा 137 (2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के मार्गदर्शन में टीम गठित कर हिकमत अमली से मोहाली पंजाब से दस्तयाब कर नाबालिक अपहृता को दस्तयाब कर परिवारजनों को सुपुर्द किया गया।











