जन्मजात विकृति से परेशान नन्हे बालक की चिरायु ने लौटाई मुस्कान
अविनाश दुबे
छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर चिरायु दल के प्रयासों से योजना के तहत मेडिशाइन अस्पताल में हुई निःशुल्क सर्जरी नन्हे बालिका दिव्यांसी सिंह पिता देवेंद्र सिंग अपने बेटी को हंसते खिलखिलाते देख कर खुश हैं। और रह रह कर उनकी आंखे भर आती है। वह कहती है कि चिरायु के चिकित्सकों ने ऑपरेशन करा कर बहुत बड़ा उपकार किया। वह इसके लिए उन्हें दिल से धन्यवाद देती हैं। भरतपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सनोरा के 2.5 वर्षीय दिव्यांसी सिंह क्लेफ़्ट लिप & पेलेट नामक जन्मजात विकृति थी। जिससे बढ़ती उम्र में उसे बहुत दिक्कत होती थी। उन्हें इस बारे में बिलकुल भी जानकारी नहीं थी, जिसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर के चिरायु दल के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ.कुलदीप सिंग & फार्मेसिस्ट सुमित कुमार गुप्ता द्वारा चिन्हांकित कर बच्चे का सफल ऑपरेशन चिरायु योजना के तहत मेडिशाइन . हॉस्पिटल रायपुर में कराया गया। चिरायु योजना के तहत गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों का निःशुल्क इलाज किया जाता है। चिरायु दल द्वारा बच्चों के इलाज के लिए बड़े से बड़े अस्पताल में भेजा जाता है जिसका पूरा खर्च भी चिरायु योजना के तहत होता हैस्वास्थ्य विभाग की चिरायु टीम को जब पता चला कि नन्ही बालिका दिव्यांशी सिंग क्लेफ़्ट लिप & पेलेट नामक बीमारी से ग्रसित है तो सबसे पहले उसकी पोर्टल में एंट्री करके मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अविनाश खरे के निर्देशन में व जिला कार्यक्रम प्रबंधक ड्रा पुष्पेंद्र सोनी के मार्गदर्शन में जिला नोडल अधिकारी डॉ अतीक कुमार सोनी की सलाह पर रायपुर के मेडिशाइन हॉस्पिटल के सर्जरी विभाग में बच्चे के परीक्षण कराया गया। सर्जन ने बताया कि इसका ऑपरेशन दो दिन में किया जाएगा भरतपुर के लगातार प्रयासों से बच्चे के बच्चे का ऑपरेशन हुआ । उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग एम सी बी के चिरायु दल आंगनबाड़ी और शासकीय स्कूलों का दौरा कर बच्चों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग करती है और गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों के बेहतर इलाज के आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करती है। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी अधिकारी डॉ.अविनाश खरे ने बताया कि समस्त जिले चिरायु दल द्वारा राष्ट्रीय बालस्वास्थ्य कार्यक्रम मे लगातार बच्चों का स्वास्थ्य परिक्षण किया जा रहा है जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ पुष्पेंद्र सोनी ने बताया कि भरतपुर चिरायु टीम के सतत प्रयासों से चिरायु योजना से निःशुल्क क्लेफ़्ट लिप & पेलेट सर्जरी भी भरतपुर चिरायु दल द्वारा करायी गयी है। दिव्यांश की सफल सर्जरी कराने में टीम के डॉ अनिल राम चिकित्सा अधिकारी आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंग फार्मासिस्ट सुमित कुमार गुप्ता सहित ए.एन.एम.अंजू एक्का का योगदान रहा। उक्त जानकारी डॉ अतीक कुमार सोनी जिला नोडल अधिकारी आर. बी.एस. के के द्वारा दिया गया स्वास्थ्य कार्यक्रम चालू हुआ है तब से पिथौरा चिरायु दल लगातार बीमारी से ग्रसित बच्चों को चिन्हांकित कर तत्काल उचित उपचार कराता है। चिरायु दल द्वारा कान से न सुन पाने वाले 06 बच्चों का बेरा टेस्ट करा कर उन्हें श्रवण यंत्र निःशुल्क प्रदाय किया गया है। साथ ही कटे फटे होंठ, दिल में छेद जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों का जिला एम सी बी मे चिरायु दल द्वारा संज्ञान में आते ही तुरंत निशुल्क उपचार कराया जा रहा..











