मनेंद्रगढ़ पुलिस स्कूली छात्रा का हत्या करने वाला आरोपी पुलिस के गिरफ्तार किया

मनेंद्रगढ़ पुलिस स्कूली छात्रा का हत्या करने वाला आरोपी पुलिस के गिरफ्तार किया

 

अविनाश दुबे

छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले मनेंद्रगढ़ क्षेत्र आरोपी विरेन्द्र कुमार उर्फ शनि आ. स्व. अजीत कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क्रं. 03 रेलवे कालोनी, सेन्ट्रल स्कूल के पीछे मनेन्द्रगढ़ को पुलिस के गिरफ्तार कर लिया है खैरमाता मंदिर के पीछे मनेन्द्रगढ़ थाना सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी (छ.ग.) का मर्ग इंटीमेशन किया कि इसकी लडकी विजय इग्लिश मिडियम स्कूल मनेन्द्रगढ़ में कक्षा 08 वी की छात्रा है दिनांक 31.01.2025 के 09.00 बजे सुबह सूचक अपने लड़की को विजय इग्लिश मिडियम स्कूल में छोडकर स्कूल में गार्ड का कार्य कर रहा था कि 12ः30 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद पैदल अपने घर के लिए निकली थी, करीबन 01ः00 बजे दिन सूचक अपने घर आया तो इसकी पत्नि बताई कि अभी तक घर वापस नहीं आई है, आस-पास मोहल्ले में अपनी लड़की का पता किये परन्तु कुछ पता नहीं चला करीबन 04ः00 बजे शाम को इसको पता चला कि कोई अज्ञात व्यक्ति रेल्वे कालोनी के खण्डहर क्वाटर में ले जाकर लोहे की भारी वस्तु से प्रहार कर गर्दन के पास चोट पहुचाकर हत्या कर दिया। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये तत्काल पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा अंकित गर्ग को स्कूली छात्रा की हत्या की घटना से अवगत कराया गया। पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग द्वारा जल्द से जल्द प्रकरण के अज्ञात आरोपी का पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ए.टोप्पो के नेतृत्व में टीम गठित कर प्रकरण की जांच प्रारम्भ की गई। उक्त टीम को अपने सूचना संकलन से हत्या करने वाले का सुराग मिल गया हत्या का आरोपी घटना कारित कर फरार होकर चिरमिरी क्षेत्र में छिपा हुआ था जिसे उक्त टीम के द्वारा दबिश देकर घेराबंदी कर चंद घण्टों के अंदर ही हिरासत में लिया गया। आरोपी द्वारा जुर्म कराना स्वीकार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है हत्या के आरोपी को पकड़ने वाली टीम का विवरणः- उप निरीक्षक सुनील तिवारी, सउनि राकेश शर्मा, सउनि अभिषेक पाण्डेय, किषन चौहान, प्र.आर. इस्ताक खान, रवि शर्मा, अशोक मलिक, पुष्कल सिन्हा, राकेश शर्मा, प्रिंस राय, आर. जितेन्द्र ठाकुर, राकेश तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Buzz4 Ai