नगर पालिका अध्यक्ष ने जिला युवक कांग्रेस के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया
अनूपपुर : कोतमा नगर पालिका परिषद कोतमा के अध्यक्ष अजय सराफ ने लिखित रिपोर्ट थाना कोतमा में दी है, कि गुड्डू चौहान जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं सोनू टेंट वाले के साथ चार अन्य लोगों के द्वारा वार्ड क्रमांक 10 में मेरे निजी भूमि पर बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य चल रहा था जिसको 2 फरवरी की शाम 5:30 बजे काम पर लगे मजदूरों से गाली गलौज कर बाउंड्री वाल को गिरा दिया गया है, जिसकी लिखित शिकायत थाना कोतमा में दर्ज कराई गई है ज्ञात रहे की 1 फरवरी को गुड्डू चौहान एवं सोनू टेंट वाले के द्वारा काम को रोकने का प्रयास किया गया था जिसकी रिपोर्ट मैं थाना में 1 फरवरी को ही किया था किंतु कार्यवाही के अभाव में गुड्डू चौहान एवं उनके अन्य साथियों के हौसले बुलंद हो गए और 2 फरवरी को मजदूरों के साथ गाली गलौज कर बाउंड्री वाल को गिरा दिया है रिपोर्ट पर कार्यवाही की अपेक्षा की गई है अभी तक थाना प्रभारी द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किया है।
अजय सराफ नगर पालिका अध्यक्ष के मामले की जांच की जा रही है उनके द्वारा लिखित रिपोर्ट दिया हुआ है ।
सुदेशरेश सिंह थाना प्रभारी थाना कोतमा











