झोला छाप डाक्टर को पुलिस नें किया गिरफ्तार

झोला छाप डाक्टर को पुलिस नें किया गिरफ्तार

अनूपपुर : कोतमा- सुद्रेंशरेश सिंह थाना प्रभारी ने बताया कि फरियादिया पूर्णिमा उर्फ पूनम उपाध्याय निवासी पुरानी बस्ती कोतमा द्वारा थाना कोतमा में 18 जनवरी को आवेदन दिया गया था कि इनके पति मनोज उपाध्याय को बी.पी. शुगर की बीमारी थी मेरे पति मनोज उपाध्याय द्वारा अपने हाईड्रोशील का ईलाज कराने छोला छाप डा. यू.के. बोस कोतमा के यहां से कराई थे,मेरे पति का बी.पी. शुगर जांच किये बिना दिनांक 20 दिसम्बर 24 को डा. यू.के. बोस नें हाईड्रोशील का आपरेशन कर दिया था जिससे मेरे पति मनोज उपाध्याय को इंफेक्सन हो गया था जिसका ईलाज शहडोल एंव नारायना हास्पिटल रायपुर और एम्स हास्पिटल रायपुर में ईजाल कराया गया 30 जनवरी को एम्स हास्पिटल रायपुर में ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई है, परिजन मृतक मनोज उपाध्याय का शव कोतमा लेकर आये फरिजनो की सूचना पर मर्ग जांच कर जांच की गई है,शिकायत जांच एंव मर्ग जांच के दौरान डां. यू.के. बोस की क्लिनिक एंव आपरेशन करने की डिग्री जांच जिला चिकित्साल अनूपपुर की तीन सदस्यीय डाक्टरो की टीम द्वारा जांच प्रतिवेदन दिया गया कि डा.यू.के. बोस के पास हाईड्रोशील का आपरेशन करने की डिग्री नही है,जो लोगों के धोखे में रखकर अधिक पैसा कमाने के लिए यह जानते हुए कि आपरेशन करने की कोई डिग्री न होते हुए भी मरीज बीपी सुगर से ग्रसित है हाइड्रोसील का आपरेशन बिना जांच किए किया जिससे मरीज की मृत्यु हो गई जांच उपरांत डा. यू.के. बोस के विरूध्द थाना कोतमा में अपराध क्र. 45/25 धारा 319(2),318(4)105 बीएनएस एंव म.प्र. राज्य आर्यविज्ञान परिषद अधिनियम (1956-1958) की धारा 24 ,म.प्र.उपर्चाय संबंधी स्थापनायें ( पंजीकरण तथा अनुज्ञापन ) अधिनियम 1973 की धारा 3/8 कायम कर विवेचना की गई।

विवेचना दौरान 03 फरवरी को आरोपी (डा.यू.के.बोस) उज्जवल कुमार बोस पिता ससमुल बोस उम्र 50 वर्ष निवासी निगवानी रोड कोतमा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे