छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, जनकल्याण के मुद्दों पर बड़े वादे
छत्तीसगढ़ मनेंन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर जनता से बड़े वादे किए हैं। इस घोषणा पत्र में जनकल्याण से जुड़े अहम मुद्दों को प्राथमिकता दी गई है, जिससे शहरी विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है कांग्रेस के घोषणा पत्र में नगरों के आधारभूत ढांचे के विकास, स्वच्छता, जल आपूर्ति, सड़क सुधार और रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है। साथ ही, महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों और गरीब तबके के उत्थान के लिए कई योजनाओं की घोषणा की गई है। पार्टी का दावा है कि यदि उसे निकाय चुनाव में बहुमत मिलता है, तो ये योजनाएं शीघ्र लागू की जाएंगी।
*मनेंद्रगढ़ में चुनावी सरगर्मी तेज*
मनेंद्रगढ़ में भी नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा के बाद से राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। विभिन्न दलों के प्रत्याशी अपने-अपने प्रचार अभियान में जुट गए हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र के आने के बाद स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उनकी सरकार ने हमेशा जनता के हित में फैसले लिए हैं और आगे भी नगरों के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया जाएगा। वहीं, विपक्षी दल भी अपने-अपने घोषणा पत्रों के जरिए मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं अब देखना यह होगा कि कांग्रेस का यह घोषणा पत्र जनता को कितना प्रभावित कर पाता है और मनेंद्रगढ़ सहित अन्य निकायों में मतदाता किसे अपना समर्थन देते हैं।











