कोतवाली पुलिस द्वारा चोरो से बरामद तीन लाख के सोने चांदी के जेवरात न्यायालय आदेश पर फरियादी को सौंपे

कोतवाली पुलिस द्वारा चोरो से बरामद तीन लाख के सोने चांदी के जेवरात न्यायालय आदेश पर फरियादी को सौंपे

अनूपपुर : दिनांक 11 अगस्त 2024 को दीपक सोनी (उम्र 31 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 13, पुलिस कॉलोनी रोड, बस्ती रोड, अनूपपुर, ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह अपने परिवार के साथ मैहर दर्शन के लिए गया था, घर पर ताला लगा हुआ था। अगले दिन लौटने पर उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए हैं। इस शिकायत पर कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 378/24, धारा 331(4) और 305 (A) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन में कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रवीण साहू, प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह, शेख रशीद, रितेश सिंह, महिला आरक्षक अंकिता सोनी और आरक्षक अब्दुल की टीम ने मामले की जांच करते हुए मुख्य आरोपी सोनू सिंह (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम छपराटोला, ग्राम लखनपुर, थाना कोतवाली, अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया। चोरी के जेवरात खरीदने में शामिल राजेश सोनी (उम्र 48 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 15, सोनी मोहल्ला, पुरानी बस्ती, अनूपपुर, और उसकी पत्नी सुधा सोनी (उम्र 45 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 03 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए, जिनमें पायल, पाजेब, करधन, हाथ की मेहंदी, बच्चों के हाथ और पैर के चूड़े, गले की चेन, ब्रेसलेट, बड़ों के कंगन और चूड़े, और सोने के कान के 5 जोड़ी टॉप्स शामिल हैं।

दिनांक 11.02.25 को माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर श्रीमती चेनवती ताराम द्वारा उक्त प्रकरण में कोतवाली पुलिस द्वारा जप्तशुदा सोने चांदी के जेवरात प्रकरण के प्रार्थी दीपक कुमार सोनी को सुपुर्दनामा पर दिये जाने का आदेश जारी करने पर थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा उक्त सोने चांदी के जेवरात प्रकरण के प्रार्थी दीपक कुमार सोनी पिता छविलाल सोनी उम्र 25 साल निवासी वार्ड न. 03 पुरानी बस्ती अनूपपुर को सौंप दिये गये। घर का रात्रि में ताला तोड़कर चोरी किये गये सोने चांदी के जेवरात वापस पाने पर दीपक सोनी द्वारा अनूपपुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए सराहना की है।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool