ट्रेलर की टक्कर से मोटरसाइकिल वाहन चालक की मौत
अनूपपुर : कोतमा- नेशनल हाईवे 43 नंबर पर 12 फरवरी की शाम 5:00 बजे प्रजापति पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर वाहन ने मोटरसाइकिल चालक को ठोकर मारने से घटनास्थल पर वाहन चालक पवन चौधरी की मौत हो गई घटना के बारे में बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ राज्य के खोंगापानी निवासी पवन कुमार चौधरी पिता हीरा प्रसाद चौधरी वार्ड नंबर 2 जिला कोरिया का निवासी बताया जा रहा है जो कि अनूपपुर की ओर से खोगापानी मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा था ,घटना की सूचना पर घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है वही मौके का पंचनामा बनाकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।











