2 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

2 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर : कोतमा -विकास सिंह थाना प्रभारी बिजुरी ने बताया कि 28 फरवरी को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर लोहसरा से ग्राम बछौली तरफ आने वाला है जो अपने स्कुटी की डिक्की में अवैध मादक पदार्थ गाँजा लेकर जा रहा है जिसे ग्राम बछौली में घेराबंदी कर पकडा जा सकता है । मुखबिर सूचना पर बिजुरी पुलिस द्वारा ग्राम बछौली के पास घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई जो उक्त स्थान पर सुरेश यादव पिता स्व. तुलसी प्रसाद यादव उणअर 40 वर्ष निवासी लोहसरा थाना बिजुरी का अपनी स्कूटी क्र. MP65S6305 से अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते हुए मौके पर पाया गया जिसके पास से 2 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ । उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना बिजुरी में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अनसंधान मे लिया गया है । आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया ।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे