अनुश्री होम्योपैथिक मेडिकल कालेज में होम्योपैैथिक सेमिनार का आयोजन
जबलपुर | अनुश्री होम्योपैथिक मेडिकल कालेज में एक दिवसीय सांइटिफिक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें मुम्बई से पधारे विख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक एवं डॉ. प्रफुल्ल विजयकर प्रेडिक्टिव होमोएपेथ एकेडमी के डारेक्टर, डॉ. अम्बरीश विजयकर (मुम्बई) मुख्य वक्ता के रूप में अपना व्याख्यान दिया एवं उनके द्वारा किये गये शोध कार्यों का उल्लेख किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अनिरूद्ध विश्नोई, संचालक अनुश्री होम्योपैथिक मेडिकल कालेज, द्वारा किया गया एवं आमंत्रित अतिथि के रूप में महात्मा गॉधी होम्योपैथिक मेडिकल कालेज की संचालक श्रीमती कृतिका वर्मा उपस्थित रहीं। साथ ही अनुश्री होम्योपैथिक मेडिकल कालेज प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. विकास त्रिपाठी, महात्मा गॉधी होम्योपैथिक मेडिकल कालेज प्राचार्य, डॉ. धर्मेष देवड़िया, डॉ. गिरीष त्रिपाठी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. हेमंत शुक्ला, द्वारा किया गया। सेमिनार का संयोजन डॉ. विनोद बड़गैया, एवं डॉ. प्रणव शुक्ला, द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. डी. के. गुप्ता, डॉ.अभिषेक भारद्वाज, डॉ0 विशाल अग्रवाल, डॉ. अवनीष तिवारी, डॉ.राजेश कौरव, डॉ. राजधर कुषवाहा, डॉ. रूपाली नेमा, डॉ. पवन कुमार पांडे, डॉ. कृष्ण मुरारी पाठक, डॉ. प्रियंका दुबे, डॉ. पुष्पा अग्रवाल, डॉ. सपना पटेल, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. स्वाति यादव, डॉ. आदित्य पचौरी, डॉ. विद्या भूषण चिकवा, डॉ. रितु तिवारी, डॉ. आस्था चौबे, डॉ. अजय प्रजापति, डॉ. नेहा त्रिपाठी एवं समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं के साथ जबलपुर शहर के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिती रही।











