वन भूमि पर बोर करने वाला मशीन अभी तक जप्त नहीं मामला ठंडा बस्ते में
अनूपपुर : कोतमा – वन भूमि पर बिना अनुमति के बोर करने वाला मशीन अभी तक जप्त न किए जाने से पर्यावरण प्रेमियों में निराशा देखी जा रही है बताया जाता है कि वन परिक्षेत्र कोतमा के सेमरा बीट के अंतर्गत फुलवारी टोला में रामनरेश चौधरी के बारी में बोर मशीन के द्वारा नल कूप खनन किया गया था, जिसकी शिकायत वन विभाग के उच्च अधिकारियों को किए जाने के बाद 1 मार्च को रामनरेश चौधरी पिता गोपाल दास चौधरी निवासी फुलवारी टोला के विरुद्ध पीयूआर क्रमांक 4754 / 21वन अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था किंतु लंबे समय बीत जाने के बाद भी अभी तक वन विभाग के अधिकारियों द्वारा मामला ठंडा बस्ते में रखा गया है पर्यावरण प्रेमियों ने बताया कि मामले की लीपापोती करने के कारण अभी तक नलकूप खनन करने वाले बोर मशीन को जप्त नहीं किया गया, जबकि बोर मशीन क्षेत्र में जगह-जगह लगातार बोर करते जा रहा है वन विभाग के अधिकारियों के मेहरबानी के कारण बोर मशीन के संचालक के विरुद्ध ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, वनवासियों ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि बोर करवाने वाले अपराधी एवं बोर करने वाले मशीन संचालक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए साथ ही बोर मशीन जप्त किया जाय,जिससे वन की रक्षा हो एवं वन्य प्राणी सुरक्षित रह सके।
मुझे कल ही मामले की जांच करने के लिए फाइल प्राप्त हुआ है मैं आरोपी रामनरेश चौधरी को नोटिस जारी कर अग्रिम कार्रवाई करूंगा बोर मशीन भी शीघ्र जप्त किया जाएगा।
तुलसी नापित
सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी
सेमरा, वन परिक्षेत्र कोतमा











