कोल इंडिया चेयरमैन के दौरा कार्यक्रम में नाकामी छुपाने को लेकर नहीं मिलने दिया जेसीसी सदस्यो को

कोल इंडिया चेयरमैन के दौरा कार्यक्रम में नाकामी छुपाने को लेकर नहीं मिलने दिया जेसीसी सदस्यो को

अनूपपुर : कोतमा – कोल इंडिया चेयरमैन का एक दिवसीय दौरा कार्यक्रम 23 मार्च को कोल इंडिया की सह कंपनी एस ईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र में एकदिवसीय द्वारा कार्यक्रम तय था, जिसको लेकर जेसीसी सदस्यों ने जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक प्रभाकर राम त्रिपाठी से मिलकर कोल इंडिया चेयरमैन पीएन प्रसाद से मिलने की बात कही थी किंतु महाप्रबंधक ने जमुना कोतमा क्षेत्र में कोयला मजदूरों के सुविधाओं में एवं सुरक्षा में भारी कमी की नाकामी को उजागर ना हो पाए जिस कारण से जेसीसी सदस्यों को मिलने पर रोक लगा दिया और कहा कि समय का अभाव है जबकि कोल इंडिया चेयरमैन 22 मार्च को शाम को नर्मदा गेस्ट हाउस कोतमा कालरी में आ गए थे और सुबह 8:00 बजे आमाडाड़ ओसीपी का निरीक्षण कर रवाना हुए हैं पर्याप्त समय के बाद भी अपनी नाकामी छुपाने के लिए महाप्रबंधक प्रभाकर राम त्रिपाठी ने जेसीसी सदस्यों को मिलने पर रोक लगा दिया था,ज्ञात रहे की पच्चीस वर्ष के लंबे समय के बाद कोल इंडिया चेयरमैन पीन प्रसाद का दौरा कार्यक्रम तय हुआ था जिसमें

कोयला मजदूर नेता कोयला मजदूरों की समस्याओं से अवगत कराते एवं क्षेत्र के विकास के संबंध में चर्चा करते साथ ही नई कोयला खदान खोलने के लिए भी विचार विमर्श करते किंतु अपनी नाकामी छुपाने के कारण जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक प्रभाकर राम त्रिपाठी ने समय का अभाव बताकर जेसीसी सदस्यों को मिलने से रोका जिस कारण से कोयला मजदूरों में महाप्रबंधक के प्रति रोष व्याप्त है।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool