सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फैली अव्यवस्था को लेकर पूर्व पार्षद भाजपा नेता सहित दो लोग भूख हड़ताल पर बैठे

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फैली अव्यवस्था को लेकर पूर्व पार्षद भाजपा नेता सहित दो लोग भूख हड़ताल पर बैठे

अनूपपुर : कोतमा – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहली अव्यवस्था को लेकर पूर्व पार्षद भारतीय जनता पार्टी का नेता एवं दीपक पटेल अधिवक्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने टेंट लगाकर भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं बताया जाता है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फैली अव्यवास्था को लेकर 25 फरवरी को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र के प्रशासक एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी अजीत तिर्की को ज्ञापन सौंपा गया था जिस पर निराकरण न होने पर 18 मार्च को रैली निकालने के लिए आवेदन दिया गया था फिर 19 मार्च को सात सूत्रीय मांगों को लेकर भूख हड़ताल में बैठने की जानकारी उपलब्ध कराई थी किंतु प्रशासन इतने के बाद भी नहीं जागा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किसी प्रकार का सुधार न होने के कारण 24 मार्च को वार्ड क्रमांक 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुराने भवन से रैली निकालकर पूरे बाजार भ्रमण करने के उपरांत दोपहर 12:00 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पंडाल लगाकर भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं पूर्व पार्षद भाजपा नेता देवशरण का कहना है कि जब तक शासन प्रशासन हमारी मांगों को पूरा नहीं करता हम भूख हड़ताल पर रहेंगे समर्थन में वार्ड क्रमांक 10, 11 व 15 सहित अन्य वार्डों के लोग भी एकत्र होकर पंडाल में भूख हड़ताल करने वालों का समर्थन कर रहे हैं।

मुझे भूख हड़ताल के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी नहीं है ना मुझे कोई पत्र प्राप्त है।

डॉ मनोज सिंह ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर कोतमा

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Buzz4 Ai