चार वर्ष पुराना अवैध मादक पदार्थ गांजा का फरार आरोपी को बिजुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार 

चार वर्ष पुराना अवैध मादक पदार्थ गांजा का फरार आरोपी को बिजुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार 

अनूपपुर : कोतमा – विकास सिंह थाना प्रभारी बिजुरी ने बताया कि अपराधो में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी एवं 173(8) जाफौ के प्रकरण के निराकरण हेतु अभियान चलाया जा रहा है िसके तहत अवैध मादक पदार्थ गांजा में चार वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया, थाना बिजुरी के अपराध क्र. 276/21 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट में एक हुंडई वर्ना कार क्र. CG04KR9688 से दिनांक 24/09/2021 को 140 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया था जिसका आरोपी अपराध कायमी दिनांक से फरार चल रहा था जिसकी काफी पता तलास की गई जो आरोपी राहुल चौधरी पिता चुन्नु चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी वार्ड क्र. 14 कुम्हारी थाना कुम्हारी जिला दुर्ग छ.ग. को उसके निवास स्थान सकूनत से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Buzz4 Ai